आज की ताजा खबर

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

top-news

तैयारियों को युद्धस्तर पर पूरा कराते हुए अन्तिम रूप देने का दिया निर्देश

श्रावस्ती । आगामी 21 जुलाई, को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने विकास खण्ड इकौना के अन्तर्गत सीताद्वार मंदिर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने व्यवस्था में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाए। हैलीपैड हेतु बनाये जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि हेलीपैड निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि लाभार्थियों व आम जनमानस के लिए बैठने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा टेण्ट, लाइट व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था पूर्ण सुनिश्चित कर ली जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पूरे कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, उपजिलाधिकारी इकौना रवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


जनपद को कोई बड़ी सौगात मिलने की संभावना

बीते वर्ष चुनाव होने को है, और मुख्यमंत्री का जनपद का भ्रमण हो, तो स्वाभाविक है कि जनपद को कोई बड़ी सौगात मिलने को। मुख्यमंत्री योगी 21 जुलाई को संभावित दौरे को लेकर जनपद में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। माना जा रहा है कि इस बार योगी जी जनपद को कोई बड़ा तोहफा देने वाले हैं। वैसे तो जनपद उद्योग धंधे में सबसे पिछड़ा जनपद है। ऐसे में कल कारखाना तहसीलों से यातायात सेवा, की शुरुआत की भी आस लगाई जा रही हैं। माना यह भी जा रहा है जनपद में देवीपाटन से भिनगा मुख्यालय तक फोरलेंथ सड़क या एक्सप्रेसवे की सौगात दे सकते है। माना यह भी जा रहा है कि जनपद की यातायात डग्गामार सेवा से मुक्ति दिलाने के बस डिपो की सौगात भी दे सकते है।यह पूरा अनुमान इसी लिए लगाया जा रहा है कि बीते सप्ताह क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पांडेय मुख्यमंत्री से मुलाकात किया था जहां संभावित दौरे को लेकर विकास की चर्चाएं हुई होंगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जनपद में उत्साह की लहर देखी जा रही है। इसके लिए भाजपा संगठन पूरी तरह मुस्तैद है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *