आज की ताजा खबर

हुसैन की शहादत ने इस्लाम को जिंदा रखा: बाबर जौनपुर।

top-news

 जौनपुर। नगर के इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में शनिवार की रात अंजुमन तंजीमें अजाये हुसैन की ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी  में हिंदुस्तान की 20 मातमी अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला के शहीदों को अपना नजरानए अकीदत पेश किया।

रविवार को अलविदाई मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह निकाला गया। शनिवार की रात्रि शब्बेदारी का आगाज तिलावते कलाम पाक से  नवाब जैदी द्वारा किया गया ।

प्रयागराज से आये   मौलाना बाबर नदीम ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हजरत इमाम हुसैन  व उनके 71 साथियों की शहादत पर लोग नजरानए अकीदत  पेश करते हैं।


चौदह सौ साल से ज्यादा कर्बला में इमाम की शहादत हुए बीत गया है लेकिन जब मोहर्रम आता है तो सभी मजहब के लोगों के दिलों में इमाम की कुर्बानी की याद ताजा हो जाती है।

आज जो इंसानियत व इस्लाम जिंदा है वोह हजरत इमाम हुसैन व अहलेबैत की कुर्बानियों की देन है। मजलिस के बाद अंजुमनों ने मिसरे तरह पर तरही नौहे पढ़ना शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा।

  संचालन  अनीस जायसी व शोएब जैदी द्वारा किया गया आभार अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना अकेला व कंवीनर सकलैन अहमद खां ,तहसीन शाहिद सभासद ने प्रकट किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *