आज की ताजा खबर

भण्डारे के साथ रथयात्रा महोत्सव का समापन

top-news

जौनपुर। चार विसीय भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का रविवार को पारंपरिक विधि-विधान और विशाल कढ़ी-भात भंडारे के साथ   समापन हो गया।  

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भ्राता बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर हरदेव सिंह, नीलम सिंह, रोहन सिंह एवं तुषित गुप्ता मुख्य यजमान रहे।

आरती एवं पूजन के उपरांत भगवान को कढ़ी-भात, मौसमी सब्जी, मालपुआ और शाही खीर का विशेष महाभोग अर्पित किया गया।महाआरती के बाद मुख्य अर्चक पंडित दिनेश चंद्र द्विवेदी ने विशाल कढ़ी-भात भंडारे का शुभारंभ कराया।


इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर पूरे दिन ष्जय जगन्नाथष् के जयघोष से गुंजायमान रहा।रथयात्रा समिति  के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली।  

अनेक स्वयंसेवकों ने सेवाभाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।  श्री जगन्नाथ मंदिर के ट्रस्टी सीए संजय गुप्ता ने रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *