आज की ताजा खबर

मूसलाधार वारिष से मौसम सुहावना

top-news

जौनपुर । रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार वारिष हुई जिससे अनेक स्थानों पर जल जमाव हो गया। सिरकोनी, जाफराबाद, मुफ्तीगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश के बाद जिले के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
बारिश धान की रोपाई में जुटे किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं रही। खेतों में पानी की जरूरत के बीच हुई बारिश से किसानों को सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिली। कृषि कार्यों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए जिले में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।


विभाग के अनुसार जिले में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, इसलिए आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। जिले में पिछले चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था।गुरुवार को हल्की बारिश के बाद कुछ राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

शनिवार को सुबह से कड़ी धूप निकली रही, जबकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। तापमान के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को यह घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को बारिश के बाद यह गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *