आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सई नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन किशोर डूबे, इलाके में शोक
- दैनिक लोक भारती
- 19 Jul, 2026
प्रतापगढ़। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत किशुनदासपुर पुल के पास रविवार को सई नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के अचलपुर सुनारी मोहल्ला के निवासी अमित कुमार सोनी (उम्र लगभग 16-17 वर्ष) पुत्र राजू सोनी, अनुराग कुमार सोनी (उम्र लगभग 14-15 वर्ष) और कृष्ण कुमार सोनी (उम्र 13 वर्ष) दोनों पुत्र रामजी सोनी दोपहर के समय किशुनदासपुर पुल के पास सई नदी में नहाने आए थे।
नदी में नहाते समय तीनों किशोर अचानक गहरे पानी की चपेट में आकर डूबने लगे। इस दौरान नदी के दूसरी ओर मछली पकड़ रहे कुछ युवकों ने घटना को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही शहर कोतवाल और चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे किशोरों की तलाश व राहत-बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। इस दुःखद घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के किशुनदासपुर पुल के पास सई नदी में अचलपुर के तीन किशोरों के डूबने की सूचना मिली थी, जो यहाँ नहाने आए थे। ये तीनों किशोर एक ही परिवार के हैं और इनकी उम्र लगभग 13 से 16 वर्ष के बीच है।
स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है तथा एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल नदी में डूबे किशोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







