आज की ताजा खबर

चोरी की बाइक के इंजन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

top-news

संडवा चण्डिका। अंतू पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के इंजन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को सेवकराय का पुरवा निवासी व्यक्ति की घर के बाहर खड़ी प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में थाना अंतू में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खैरा गौरवारी बाजार के पास से मुन्नालाल प्रजापति (48) निवासी बड़माला आधारपुर को गिरफ्तार किया।


उसके कब्जे से चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल का इंजन बरामद हुआ।

 पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की बाइक के पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ में बेचने की तैयारी कर रहा था। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *