आज की ताजा खबर

भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है-अवधेश द्विवेदी

top-news

सीतापुर। भाजपा अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के प्रथम सीतापुर आगमन पर बारिश में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह भव्य  स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में अटरिया, सिधौली एवं कमलापुर स्थित कोठी ढाबा पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश वर्मा तथा बिसवां विधायक निर्मल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने संगठन के वर्तमान अभियानों की समीक्षा करते हुए आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का प्रथम प्रवास सीतापुर में होना जनपद के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर श्गुरुश्, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, एमएलसी पवन सिंह चौहान, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, लहरपुर के निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं अपेक्षित गण उपस्थित रहे। नैमिषारण्य जाते समय मछरेहटा में मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनेन्द्र अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्तओं ने भव्य स्वागत किया।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नैमिष में किया दर्शन पूजन
नैमिषारण्य/सीतापुर। भाजपा के अवधक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का नैमिषारण्य तीर्थ में प्रथम आगमन पर उनका सर्वप्रथम ब्लॉक प्रमुख आवास पर ब्लॉक प्रमुख राम किंकर पाण्डेय के द्वारा पर भव्य स्वागत किया गया। उससे बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला चक्रतीर्थ पहुंचा जहाँ महंत प्रधान पुजारी राज नारायण पाण्डेय, पुजारी सचिन शास्त्री द्वारा वेदमन्त्रो के साथ तीर्थ का पूजन कराया गया और प्रधान पुजारी द्वारा अंग वस्त्र भेंट किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर सदाशिवेंद्र सरस्वती, महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती, 84 कोसीय परिक्रमा अध्यक्ष नारायण दास, महंत संतोष दास खाकी, विमलानंद सरस्वती, महंत सुरेश दास अवस्थी, शाश्वतानंद महाराज, रामानुजमाताजी क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी संतों को माला अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक रामकृष्ण भार्गव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनेंद्र अवस्थी,ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सभासद शुभम दीक्षित, सभासद रौनक तिवारी सतीश शास्त्री आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *