आज की ताजा खबर

भूजल प्राकृतिक संसाधन नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर: स्वतंत्र देव

top-news

लखनऊ/कानपुर। भूजल संरक्षण और नदियों के पुनरोद्धार के लिए राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी। इसी मुहिम के तहत रविवार को कानपुर में भूजल संरक्षण तथा नदी पुनरोद्धार के विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से अपील की कि वो नदियों के किनारे अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि भूजल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि भूजल संकट की चुनौती बहुत बड़ी है। यूपी में 70 प्रतिशत सिंचाई भूजल पर टिकी है। 80 प्रतिशत पीने के पानी की व्यवस्था भूजल पर आधारित है। वहीं 85 प्रतिशत उद्योगों के लिए जल की आपूर्ति भूजल स्त्रोतों से होती है। जिस संसधान पर हमारी खेती, उद्योग, हमारा जीवन टिका है, अगर वो गिरता रहा तो सोचिए हमारी स्थिति क्या होगी। इसके लिए उन्होंने भूजल के महत्व को समझने और इसे बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठाने की अपील लोगों से की। 

6 महीने के भीतर कानपुर में गंगा में नहीं गिरेगा कोई नाला
कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि अगले 6 महीने के भीतर गंगा नदी में कोई नाला नहीं गिरेगा। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले 500 एमएलडी डिचार्ज गंगा में गिरता था, आज की तारीख में यह डिचार्ज शून्य पर आ गया है। कानपुर डीएम द्वारा भूजल संरक्षण के लिए उठाए जा रहे कदमों की तारीफ अपर मुख्य सचिव ने की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *