आज की ताजा खबर

पूर्व छात्रा डा. ईशा वर्मा इसरो में रिमोट सेंसिंग प्रशिक्षण के लिए चयनित

top-news

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। नगर के लखीमपुर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की पूर्व छात्रा एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2008 बैच की डा. ईशा वर्मा का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा देहरादून में आयोजित रिमोट सेंसिंग के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि डा. ईशा वर्मा वर्तमान में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता लाल बिहारी वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और गोला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डा. ईशा ने वर्ष 2011 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और वर्ष 2013 में पर्यावरण विज्ञान विषय में एमएससी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने यूजीसी के माध्यम से पीएचडी पूरी की। उन्होंने बताया कि पीएचडी के बाद डा. ईशा ने राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में जूनियर साइंटिस्ट के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उनका चयन हुआ है उसमें केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का चयन किया जाता है। प्रधानाचार्य राजकुमार कनौजिया, विद्यालय परिवार और प्रबंध समिति ने पूर्व छात्रा डा. ईशा वर्मा के इसरो में रिमोट सेंसिंग प्रशिक्षण के लिए चयनित होने पर खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *