आज की ताजा खबर

अनशनकारी सभासदों को विधायक ने जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन

top-news

कोंच (जालौन)। नगर पालिका परिषद कोंच की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव पर शिकायत किए जाने के बाद भी विकास कार्यों में रुचि न दिखाने, अभद्र व्यवहार करने का  आरोप लगाते हुए पालिका कार्यालय के अंदर पोर्च में गुरुवार की सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सभासदों का अनशन बातचीत कर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने जूस पिलाकर समाप्त करा दिया।
शनिवार को पालिका कार्यालय में सभासदों के अनशन स्थल पर पहुंचे विधायक ने सभासदों के साथ बैठकर सबसे पहले संबंधित सभासदों से उनकी समस्या शिकायत जानी, जिसके बाद विधायक ने अधिशासी अधिकारी को मौके पर बुला लिया। विधायक ने सभासदों को आश्वस्त किया कि सुंदर नगर की परिकल्पना हेतु विकास कार्यों के प्रति उनकी सकारात्मक सोच के साथ हम सभी लोगों की सोच भी समान है इसलिए मिल बैठकर विकास कार्य कराए जाएंगे, रही बात अधिशासी अधिकारी के आचरण और व्यवहार की तो निश्चित रूप से अधिशाषी अधिकारी सभासदों का सम्मान और उनकी गरिमा रखेंगी, ऐसी अपेक्षा है। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी ने भी सामंजस बनाकर कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि उनकी मंशा कभी भी किसी सभासद के प्रति गलत नहीं रही और भविष्य में भी गलत नहीं रहेगी। विधायक ने अधिशासी अधिकारी को स्पष्ट रूप से कहा कि सभासदों की बात को आगे से गंभीरता से लिया जाए। वहीं विधायक की सार्थक पहल के बाद अनशन पर बैठे सभासद महेंद्र कुशवाहा, रघुवीर कुशवाहा, मनोज मोर सहित सभासद प्रतिनिधि लकी दुबे, गौरव तिवारी, सरताजुद्दीन, शकील, रिजवान, अशोक गुर्जर ने विधायक के हाथों जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया। गौरतलब हो कि, सड़क निर्माण कार्यों में कथित धांधली, लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें और नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने जैसी समस्याओं का कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न किए जाने का आरोप लगाते हुए सभासद महेंद्र कुशवाहा, रघुवीर कुशवाहा, मनोज मोर, अमित यादव, विनोद सोनी, मनोज इकड़या सहित सभासद प्रतिनिधि गौरव तिवारी, लकी दुबे, सरताजुद्दीन, शकील, रिजवान, अशोक गुर्जर आदि अनशन पर बैठ गए थे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *