आज की ताजा खबर

शिक्षक ने प्रेम संबंध में उत्पीड़न पर कीटनाशक खा मौत को गले लगाया

top-news

जालौन (उरई)। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के प्रेम संबंध को लेकर युवती के परिजनों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर शिक्षक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक समेत तीन लोगों पर धमकाने व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
      कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी इंद्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र निर्भय सिंह गोहन थाना क्षेत्र के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में 20 अप्रैल 2024 से शिक्षक के पद पर कार्यरत था। स्कूल में ही पढ़ाने के दौरान उसका स्कूल में पढ़ाने वाली प्रबंधक की बेटी से प्रेम संबंध हो गये। दोनों के बीच लगभग तीन वर्ष से प्रेम संबंध चल रहे थे। हाल ही में इसकी जानकारी स्कूल के प्रबंधक व उनके परिजनों को हो गई। जानकारी होने पर बीती 15 जुलाई को युवती के परिजन पिता मास्टर सिंह और भाई आशु सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह ने स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत सिंह के साथ मिलकर उसे बुलाया था। आरोप है कि तीनों ने निर्भय के साथ गाली-गलौज कर धमकाया। उसका और परिवार के सदस्यों का जीवन बर्बाद करने की धमकी देते हुए उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 17 जुलाई को निर्भय ने कोंच रोड स्थित एक सको के पास कीटनाशक खा लिया। उसके सीएचसी पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। डॉक्टरों ने पहले उसे उरई फिर कानपुर में हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान 18 जुलाई को निर्भय की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धमकाने व आत्महत्या के लिए प्रेरित किये जाने का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच और साक्ष्य एकत्रित कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *