आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: हाटा में 142 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, विधायक मोहन वर्मा ने दिया आशीर्वाद
- दैनिक लोक भारती
- 20 Jul, 2026
कुशीनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 142 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, हाटा में हुआ भव्य आयोजन
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुशीनगर जिले के हाटा स्थित सेलिब्रेशन लॉन में सोमवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 142 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। समारोह में 134 हिंदू एवं 8 अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।
गरीब परिवारों को मिली नई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
समारोह में मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। सरकार इस योजना के माध्यम से बेटियों के सम्मानजनक विवाह में सहयोग कर रही है। विशिष्ट अतिथि सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने भी योजना को सामाजिक समरसता और गरीब कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सभी नवविवाहित जोड़ों और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण करने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सभी नवदंपतियों को गृहस्थी से जुड़ी आवश्यक सामग्री और उपहार वितरित किए। इस अवसर पर हाटा तहसीलदार जया सिंह, दोनों ब्लॉकों के बीडीओ, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







