आज की ताजा खबर

कुशीनगर में डीएम ने उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर किया नवीन तैनाती की आदेश जारी

top-news

आकांक्षा मिश्रा कप्तानगंज तो राजीव निगम पड़रौना का बने एसडीएम 
तीन एसडीएम को मिली नई तैनाती तो दो के कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव 
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-2 द्वारा जनपद में उप जिलाधिकारियों की नवीन तैनाती किए जाने के क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों के दृष्टिगत जनपद कुशीनगर में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण करते हुए नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार राजीव निगम को उप जिलाधिकारी, पड़रौना, विवेक कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी कसया तथा कुणाल गौतम को उप जिलाधिकारी, तमकुहीराज के पद पर तैनात किया गया है।

इसी प्रकार आकांक्षा मिश्रा, जो वर्तमान में उप जिलाधिकारी, तमकुहीराज के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें उप जिलाधिकारी, कप्तानगंज के पद पर स्थानांतरित किया गया है।वहीं डॉ. संतराज वर्तमान उप जिलाधिकारी कसया के पद पर कार्यरत हैं, को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), पड़रौना के पद पर तैनात किया गया है।
डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए शासन एवं प्रशासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित के कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *