आज की ताजा खबर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराई,दो घायल

top-news

 गाजीपुर से लखनऊ जा रहे थे कार सवार,पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 67.4 पर हुई सड़क दुर्घटना

घायलों को यूपीडा एम्बुलेंस ने पहुंचाया सीएचसी,चिकित्सकों ने किया जिला अस्पताल रेफर

शुकुल बाजार,अमेठी I एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे कार जहां क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए यूपीडा एम्बुलेंस के द्वारा सी एच सी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

थानाक्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी 67.4 पर बीते सोमवार की देर शाम गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।जिससे कार जहां क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार पर सवार शिरिष्ट कुमार यादव उम्र 40 वर्ष निवासी वैशाली बिहार एवं दीपक कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी बारुपुर बिहार आदि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची यूपीडा रेस्क्यू टीम व स्थानीय पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए यूपीडा एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

यूपीडा कर्मियों व स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाकर सुचारू रूप से यातायात सामान्य करा दिया है।स्थानीय पुलिस द्वारा जांच पड़ताल व आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल व अग्रिम विधिक एवं आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *