आज की ताजा खबर

जोन-3 में प्रतिबंधित पॉलीथिन व गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई

top-news

लखनऊ। प्रतिबंधित पॉलीथिन के विक्रय और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम लखनऊ जोन-3 क्षेत्र में मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी अजीत राय के निर्देश पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुमित मिश्रा द्वारा की गई, जिसमें इटीएफ सहित कुल 296 सदस्यीय टीम शामिल रही। 
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने डालीगंज निराला नगर वार्ड अन्तर्गत डालीगंज बाजार में छापेमारी करते हुए कई दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचते हुए पकड़ा। इनमें राम किशोर, राजू कुमार और नितेश शामिल थे। नियमों के उल्लंघन पर तीनों के विरुद्ध क्रमशः 50,000, 5,000 और 4,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं चंदन बिरयानी सेंटर का 4,000 का गंदगी का चालान किया। अभियान के दौरान कुल 40 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई और 63,000 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *