आज की ताजा खबर

छात्रों, नौजवानों पर लाठियां चलवा रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

top-news

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। सरकार छात्रों, नौजवानों पर लाठियां चला रही है। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। करंट लगा रही है। क्या इसीलिए सरकार बनी थी? क्या यही सबका साथ-सबका विकास है? क्या यही विकसित भारत का लक्ष्य है।

मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है। आजाद भारत में छात्रों के साथ कोई सरकार इस तरह का व्यवहार करेगी, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। छात्रों के सिर पर चोटे हैं। टांके लगे हैं। हाथ-पैर की हड्डियां टूट गयी। सरकार ने हिटलर की तरह अपने निजी लोगों की गैंग से छात्रों पर लाठी चलवाया। छात्रों, नौजवानों को बुरी तरह मारा पीटा गया। हम लोग सुनते थे कि हिटलर ने अपनी प्राइवेट सेना बनाकर राजनीतिक विरोधियों पर अत्याचार किया था। अब देख भी लिया, भाजपा सरकार ने छात्रों के साथ वही दुर्व्यवहार किया जो हिटलर ने अपने राजनीतिक विरोधियों के साथ किया था। लोकतंत्र में इसे कभी नहीं स्वीकार किया जा सकता है। ऐसी तानाशाही सरकार को हटाने के लिए हम लोग लगातार लड़ते रहेंगे। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों, नौजवानों को नौकरी नहीं दे पा रही है। पेपर लगातार लीक होे रहे हैं। सरकार ने स्वीकार किया कि पेपर लीक हुए इसीलिए दोबारा नीट का पेपर हुआ। देश में जहां-जहां भाजपा की सरकारें है वहां पेपर लीक हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। छात्र और युवा पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो सरकार उन्हें प्रताड़ित करती है। लाठियां मारती हैं। क्या यही विश्व गुरु बनने का रास्ता है? क्या यही अमृतकाल है?

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *