आज की ताजा खबर

पीलीभीत में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

top-news

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में पीलीभीत में सपा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

बीसलपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र पर हमला; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी।

पीलीभीत |दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में पीलीभीत जिले के बीसलपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पूर्व नगर अध्यक्ष मुक़्तदिर हयात खान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बारह पत्थर चौराहे पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला।

हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता बारह पत्थर चौराहे से थाना चौराहे तक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अखिलेश यादव की हिरासत को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।


पूर्व नगर अध्यक्ष मुक़्तदिर हयात खान ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। यदि विपक्ष के नेताओं को इस तरह निशाना बनाया जाएगा तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी।

प्रदर्शन में हरि पाल सिंह लोधी, शैलेश कुमार शर्मा, दुष्यंत, अभिषेक गंगवार, राम प्रताप गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, अकील खान और दानिश अल्वी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई जारी रही तो पार्टी व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtube.com/shorts/-z0WMwNyTbw

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *