आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम ने अमृत सरोवर और वृहद वृक्षारोपण का किया निरीक्षण
- दैनिक लोक भारती
- 22 Jul, 2026
पौधें जाए तो उसी स्थान पर नए पौधे लगाए - जिलाधिकारी ईशा प्रिया
अम्बेडकरनगर। बुधवार सुबह टांडा ब्लॉक के ममरेज पुर गांव में जिलाधिकारी ईशा प्रिया पहुंची।डीसी मनरेगा अनूप सिंह के आलावा खंड विकास अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।विकास खंड टाण्डा की ग्राम पंचायत ममरेजपुर एवं पकड़ी भोजपुर में अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत ममरेजपुर में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सौन्द्रयीकरण कार्य व पेड़–पौधों को देखकर प्रशंसा व्यक्त की और अमृत सरोवर पर बने पाथवे पर चारो तरफ भ्रमण कर सरोवर का अवलोकन किया।खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बरसात के बाद पाथवे पर लगे इंटरलॉकिंग को इन्द्रधनुष के रंग में रगवा दिया जाए।
अमृत सरोवर पर लगे झूले को फिक्स करने के भी निर्देश दिए।ग्राम प्रशासक कान्ती देवी से वार्ता करते हुए पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया साथ ही साथ पंचायत भवन पर स्मार्ट टेलीविजन लगाए जाने के निर्देश दी। जिससे शासन व प्रशासन द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग एवं अन्य डिजिटल गतिविधियों को सुविधा हो सके।
इसके उपरांत पकडी भोजपुर मे पडरा तालाब की खुदाई कार्य (वित्तीय वर्ष 2020-21) का निरीक्षण किया। वहाँ तालाब के बगल बने घरों के गंदा पानी, तालाब में न आने पाये इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव को सोखपिट व नाली बनाने के लिए निर्देशित किया गया।तदोपरांत उन्होंने पकड़ी भोजपुर मे गाटा सं० 138 पर वृहद वृक्षारोपण के कार्य का भी निरीक्षण किया एवं एक पेड मॉ के नाम की थीम की तर्ज पर पौध भी रोपित किया।
ग्राम पंचायत पकड़ी भोजपुर गाटा सं० 138 पर वृहद वृक्षारोपण में कुल 3000 पौध लगाये गये है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रशांसा व्यक्त की गयी, साथ ही खण्ड विकास अधिकारी टाण्डा को निर्देशित किया गया जो पौधे सूख रहे है उनके स्थान पर ऑवला, ईमली, बेल आदि पौध का रोपण किया जाय तथा उन पौधो की सुरक्षा व्यवस्था की जाय।
निरीक्षण के समय मनोज कुमार वर्मा ,अखिलेश पाल तकनीकी सहायक ,आलोक रंजन तकनीकी सहायक सुषमा वर्मा तकनीकी सहायक, कान्ती देवी ग्राम प्रशासक ममरेजपुर, शिवकुमारी यादव ग्राम प्रशासक पकडी भोजपुर ग्राम पंचायत सचिव टिवंकल वर्मा, एंव सूर्य प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







