आज की ताजा खबर

289 विधानसभा में सुभाष सत्या की दावेदारी से सियासी हलचल तेज, भरोसा मिला तो 289 विधानसभा में खिलेगा कमल : सुभाष सत्या

top-news

श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्रावस्ती आगमन के दौरान हुई  मुलाकात ने 289 विधानसभा क्षेत्र की सियासत में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। विधायक पद के लिए चर्चित चेहरा सुभाष सत्या ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अपनी दावेदारी को लेकर उत्साह और विश्वास व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जताता है तो निश्चित रूप से क्षेत्र में कमल खिलेगा और विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।सुभाष सत्या ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रावस्ती को दी गई 396 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात जिले के लिए ऐतिहासिक अवसर है।

इन योजनाओं से श्रावस्ती विकास के नए पथ पर आगे बढ़ेगा और आने वाले समय में जनपद की तस्वीर बदलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रावस्ती के भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला कदम है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में होने वाले कार्य निश्चित रूप से जिले के विकास को नई दिशा देंगे।


राजनीतिक गलियारों में सुभाष सत्या की सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हैं। लंबे समय से क्षेत्र में जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे सुभाष सत्या ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है।उन्होंने कहा, "भाजपा संगठन यदि मुझे सेवा का अवसर देता है तो पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगा।

जनता के विश्वास और पार्टी के आशीर्वाद से 289 विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प पूरा होगा।"मुख्यमंत्री के दौरे के बीच सुभाष सत्या की यह मुलाकात और उनका आत्मविश्वास अब 289 विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *