आज की ताजा खबर

विकास पुरुष और धर्म रक्षक है मुख्यमंत्री: राम फेरन पाण्डेय

top-news

इकौना-श्रावस्ती कहते हैं कभी अधिकार मांगने से अच्छा है नम्रता पूर्वज शब्दों शब्दों में सामने वाले की प्रशंसा की बौछार कर दो की व्यकित कुछ समझ पाए कि उसके पहले आप की तारीफ का फुहारा छोड़ दे। वैसे तो देखा जाय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद विकास पुरुष है फिर भी क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पाण्डेय ने बीते मंगलवार को सीताद्वार में मुख्यमंत्री के समझ जम कर तारीफ कर दिया।

मुख्यमंत्री जी मुस्कुराने को मजबूर हो गए।मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत  त्रिशूल भेंट कर किया।विधायक ने कहा कि  मुख्यमंत्री विकास पुरुष और धर्म रक्षक है मुख्यमंत्री जी जनपद श्रावस्ती के बहुमुखी विकाश में कोई कमी नही छोड़ी एक वर्ष के भीतर दूसरी बार जनपद में आना उनका श्रावस्ती के प्रति कितना लगाव है।


विधायक ने इशारे इशारे यह कह कर अपने विधान सभा के लिए बहुत कुछ और मांग लिया जो उनके मन में था। श्रावस्ती विधायक अपने क्षेत्र के विकास के अथक प्रयास करते रहते हैं।

इसी लिए तो पूरे जनपद में श्रावस्ती विधायक की जमकर तारीफ होती रहती है। माना यह भी जा रहा है कि आगामी चुनाव 2027 विधायक श्रावस्ती के लिए काफी आसान रहेगा। क्षेत्र में लोगों का कहना है कटरा और गिलौला को नगर पंचायत का दर्जा मिलते ही विधायक श्रावस्ती को अन्य किसी दल को हरा पाना  असंभव होगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *