आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

top-news

शाहजहांपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जताया विरोध

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।

शाहजहांपुर | उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के शाहजहांपुर दौरे के दौरान समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के काफिले के सामने काले झंडे दिखाकर अपनी नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, जलालाबाद से मिर्जापुर की ओर जाते समय समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।


प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित किया गया है।

इस मौके पर विपिन यादव, योगेश यादव, पवन यादव, सर्वेश यादव, सुजल मिश्र, सचिन यादव, राज गिहार सहित समाजवादी युवजन सभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *