आज की ताजा खबर

किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों से राहत दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

top-news

बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में किसानों को यूरिया एवं डीएपी खाद की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं पर पड़ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों से राहत दिलाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश और देश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, उससे स्पष्ट है कि सरकार जनहित के प्रति संवेदनशील नहीं है। खाद की किल्लत हो या स्मार्ट मीटरो  की परेशानी सब में जनता को ठगा जा रहा है।युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आने के बावजूद सरकार उन्हें रोकने में विफल साबित हो रही है। ऐसी सरकार को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। 

पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि आजादी के बाद से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हुई है। सरकार का उद्देश्य केवल अपने राजनीतिक हितों और खजाने को भरना रह गया है। जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे पर सरकार जवाब देने के लिए तैयार नहीं रहती, जिससे उसकी असंवेदनशीलता स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में ऐसी जनविरोधी सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।


कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध कराने, स्मार्ट मीटरों के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कराकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने तथा जनहित के मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जीशान अफरीदी, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश दिवाकर, डॉ हरीश गंगवार, प्रवीण मिश्रा, मुजम्मिल हुसैन, मोबिन अंसारी, तबस्सुम खान, योगेश जायसवाल, शबनम मलिक, जोया खान, अकरम खान, पूनम दीप सिंह, पीयूष मसीही, तीर्थ मधुकर, मनोज शर्मा, इमरान हुसैन, जितेंद्र बाबू, तबस्सुम खान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *