आज की ताजा खबर

क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पोषण पोटली वितरित

top-news

 क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत  पोषण पोटली वितरित

 बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवाहन पर कलैक्ट्रेट सभागार बरेली में जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेते हुए पोषण पोटली वितरण  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज  तक जनपद में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, एन०जी०ओ०, अधिकारियों / कर्मचारियों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के द्वारा गोद लिये गये क्षय रोगियों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा अवगत कराया गया कि 8951 क्षय रोगियों को गोद लिये जाने हेतु सहमति प्राप्त की गई है जिसमें 8422 क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के विभिन्न सूचकांकों की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।


जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों से आवाहन किया गया कि गोद लिये गये समस्त क्षय रोगियों को उपचार चलने तक प्रत्येक माह पोषण पोटली उपलब्ध कराते रहे, जिससे कि क्षय रोगियों को अच्छा पोषण मिल सके एवं वह शीघ्र स्वस्थ्य हो सके इस हेतु   मुख्यमंत्री के द्वारा भी आवाहन किया गया था कि समस्त अधिकारी /जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी संस्थाएं आगे बढ़कर क्षय रोगियों को गोद ले। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निक्षय पोषण योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह प्रत्येक माह इन क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान करेंगें

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *