आज की ताजा खबर

दातागंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

top-news

दातागंज में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती और जीत का मंत्र

पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान।

बदायूं उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज विधानसभा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और विकास की नीति पर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष के पास जनता के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर.एस. पाल और ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने "बूथ जीता तो चुनाव जीता" का मंत्र देते हुए आगामी चुनावों में संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/6mEZ5RssMts

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *