आज की ताजा खबर

महराजगंज: दो बच्चों की जान बचाते हुए शहीद हुए जगदीश गौतम, सिहाभार गांव में मातम

top-news

दो मासूमों की जान बचाते हुए शहीद हुए जगदीश गौतम, सिहाभार गांव में पसरा मातम

बरगदवा थाना क्षेत्र में मानवता की मिसाल; डूब रहे दो बच्चों को बचाया, खुद गहरे पानी और दलदल में फंसने से गई जान।

महराजगंज |महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिहाभार में मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव निवासी जगदीश गौतम (सरला) ने गहरे पानी में डूब रहे दो मासूम बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी। उन्होंने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी और दलदल में फंस गए।


घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और करीब आधे घंटे तक लगातार तलाश की। काफी मशक्कत के बाद जगदीश गौतम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके इस साहसिक कदम ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरगदवा थाना प्रभारी धनंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग जगदीश गौतम के साहस और बलिदान को नमन कर रहे हैं।

जगदीश गौतम ने अपनी जान की परवाह किए बिना दो मासूमों का जीवन बचाकर इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *