आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महराजगंज: अग्निवीर बनकर घर लौटे नूर मोहम्मद, बड़े भाई का सपना किया साकार
- दैनिक लोक भारती
- 22 Jul, 2026
बड़े भाई का सपना हुआ साकार, अग्निवीर बनकर घर लौटे नूर मोहम्मद; गांव में हुआ भव्य स्वागत
महराजगंज के लेदवा गांव में देशभक्ति का माहौल, माता-पिता का भी हुआ सम्मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत।
महराजगंज |महराजगंज जिले के मिठौरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा लेदवा में उस समय खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब अग्निवीर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर युवा नूर मोहम्मद अपने गांव लौटे। ग्रामीणों, युवाओं और परिजनों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एक भावुक पल भी सामने आया। नूर मोहम्मद के बड़े भाई अहमद राजा का सपना था कि परिवार का कोई सदस्य भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करे। हालांकि परिस्थितियों के चलते वह स्वयं यह सपना पूरा नहीं कर सके, लेकिन छोटे भाई नूर मोहम्मद ने अग्निवीर बनकर उनके इस अधूरे सपने को साकार कर दिया। इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है।
स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने नूर मोहम्मद का माल्यार्पण कर सम्मान किया और कहा कि उनकी सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे क्षेत्र के अन्य युवाओं में भी भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा और मजबूत होगा।
कार्यक्रम के दौरान नूर मोहम्मद के माता-पिता रोज मोहम्मद और रफिकुन का भी विशेष सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और सम्मान स्वरूप टोपी भेंट की। वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता के संस्कार, त्याग और प्रोत्साहन का ही परिणाम है कि उनका पुत्र आज देश सेवा के लिए तैयार हुआ है।
समारोह के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि नूर मोहम्मद भारतीय सेना में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर मोहम्मद रजा, अहमद राजा, ताजुद्दीन, मोहम्मद हाशिम, पत्रकार मोहम्मद अशरफ, एडवोकेट मोहम्मद अमीन, सनाउल्लाह, मोहम्मद आलम, शब्बीर अली, तबरेज अहमद, मोहम्मद इनामुल्लाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







