आज की ताजा खबर

लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करने वाली पार्टी है भाजपा

top-news

सीतापुर। 2027 विधान सभा चुनाव जीतने के लिए सभी नौ विधान सभाओं में सभी नौ विधानसभाओं में बूथ अध्यक्षों को जीतने का मंत्र सम्मेलन कर दिया गया।  सम्मेलनों में मुख्य अतिथियों ने विधानसभावार बूथ अध्यक्षों को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया तथा संगठनात्मक कार्यों एवं चल रहे अभियानों की समीक्षा की। इस अवसर पर लहरपुर में आयोजित बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा कुशल बूथ प्रबंधन ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से विजय का आधार बनेगा।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की आधारशिला हैं और उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव में अधिक समय शेष नहीं है, इसलिए सभी बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए, ताकि चुनाव के समय मतदान प्रक्रिया सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। 
इन्होने बूथ अध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण
विधानसभावार आयोजित सम्मेलनों में लहरपुर विधानसभा में क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह एवं निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा, हरगांव (सुरक्षित) विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत एवं स्थानीय विधायक तथा कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, बिसवां विधानसभा में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता एवं विधायक निर्मल वर्मा, सेवता विधानसभा में एमएलसी लालजी निर्मल एवं विधायक ज्ञान तिवारी, महमूदाबाद विधानसभा में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी एवं विधायक आशा मौर्य, सिधौली विधानसभा में क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह एवं विधायक मनीष रावत, मिश्रिख विधानसभा में एमएलसी अवनीश सिंह एवं विधायक रामकृष्ण भार्गव, महोली विधानसभा में प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा एवं विधायक शशांक त्रिवेदी, तथा सीतापुर विधानसभा में निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं नगर विकास राज्य मंत्री तथा विधायक राकेश राठौर गुरु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम निरस्त, कार्यकर्ता मायूस
लहरपुर में आयोजित बूथ अध्यक्ष  सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन प्रस्तावित था लेकिन राजधानी में पार्टी के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम अचानक निरस्त हो गया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए टोल से लेकर लहरपुर तक जगह जगह पर भाजपा नेताओं ने स्वागत की तैयारी की थी कार्यक्रम निरस्त होने के बाद कार्यकर्ताओं में मायूसी दिखाई दी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *