आज की ताजा खबर

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

top-news

सीतापुर। शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय लालबाग चौराहे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में डरने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद तक मार्च कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिशिर वाजपेयी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, उत्कर्ष अवस्थी, विनीत दीक्षित, शहर उपाध्यक्ष रिजवान खान, जिला उपाध्यक्ष मुदस्सिर, वीरेश कश्यप, शाकिब अंसारी, नरेंद्र वर्मा, शोभित अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर सपाइयों का हल्ला बोल
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में कथित गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात सीतापुर में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रात करीब 9.30 बजे अटल प्रतिमा के सामने बड़ी संख्या में जुटे सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग उठाई। सपा के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राजनीतिक दुर्भावना के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शन में सपा विधायक अनिल वर्मा भी शामिल हुए। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक वहां से रवाना हो गए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *