आज की ताजा खबर

छात्रों पर लाठीचार्ज व जौहर विवि उत्पीड़न के विरोध में सपा का प्रदर्शन,राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

top-news

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर पीलीभीत में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। नकटादाना स्थित पार्टी के स्थायी कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
प्रदर्शन से पूर्व प्रशासन द्वारा सपा के सैकड़ों नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया था। इसके बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दिल्ली में नीट परीक्षा के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं पर पुलिसिया लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया है। वक्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने और रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई के सरकारी आदेश का भी पुरजोर विरोध किया।
इसके बाद राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इसमें लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तथा जौहर विश्वविद्यालय प्रकरण पर पुनर्विचार की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा, "भाजपा सरकार लोकतंत्र का दमन कर रही है। युवाओं पर लाठीचार्ज और विपक्ष की आवाज दबाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सपा आम जनता व छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।"
इस दौरान जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, कोषाध्यक्ष गयासुद्दीन मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष बालक राम सागर, नरेंद्र मिश्रा कटहा, अकबर अहमद अंसारी, पूर्व प्रत्याशी आरती महेंद्र, धनपति वर्मा, नगर अध्यक्ष गुरविंदर गिल, गुरमेल सिंह, संजय खान, रमेश राजा, महेश पटेल, अजय भारती, सपना यादव, अमित पाठक, रूपेंद्र राठौर, रूप राम गंगवार, शिबू मलिक, मो. हसन खान, सदाकत अली, कयूम खान, निशान अहमद, अदील अहमद, लखविंदर सिंह पन्नू, सत्यम भारद्वाज, मोहम्मद तंजीफ रज़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *