आज की ताजा खबर

हर गांव पहुंचेगी पशु स्वास्थ्य की सुरक्षा कवच, 37 टीमें मैदान में

top-news

बाराबंकी। पशुपालकों की आजीविका को सुरक्षित रखने और जनपद को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से मुक्त रखने के उद्देश्य से बुधवार से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने 37 टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत प्रत्येक गांव में घर-घर पहुंचकर पात्र पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
 बीमारी से पहले बचाव पर फोकस 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र पशु टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी पशु चिकित्साधिकारी टीकाकरण के साथ उसका अभिलेखीकरण कर भारत पशुधन एप पर फीडिंग सुनिश्चित करेंगे। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
दूध उत्पादन और किसानों की आय होगी सुरक्षित 
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि एफएमडी एक अत्यंत संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जिससे पशुओं में बुखार, मुंह में छाले, लार बहना और लंगड़ापन जैसी समस्याएं होती हैं। इससे दूध उत्पादन घटता है और गर्भित पशुओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नियमित टीकाकरण ही इसका सबसे प्रभावी बचाव है।
 नियंत्रण कक्ष और नोडल अधिकारी तैनात 
अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा। चार माह से कम आयु तथा आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। डॉ. सुरजीत सिंह को अभियान का नोडल अधिकारी तथा डॉ. भानु प्रताप प्रजापति को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। शुभारंभ के अवसर पर डॉ. संजीव चौधरी, डॉ. गुलाब चन्द्र यादव, डॉ. रमेश चन्द्र सिंह, डॉ. शमीम अहमद सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
..........

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *