आज की ताजा खबर

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

top-news

डलमऊ-रायबरेली। ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई उसका शव रेलवे ट्रैक के बाहर झाड़ियां में लहू लुहान स्थिति में मिला सुबह जब लोग रेलवे ट्रैक की तरफ शौच के लिए गए तो घटना की जानकारी हुई सूचना पुलिस को दी गई।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर घरियारी निवासी छेदीलाल पुत्र रूप नारायण उम्र 30 वर्ष जो नशे का आदी था आए दिन शराब के नशे में घूमता रहता था शनिवार देर रात से वह नशे में धुत होकर घर से निकला था सुबह गांव के पास ही में रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव पाया गया।


लोगों का अनुमान है कि रात को गुजरने वाली ट्रेन से उसकी टक्कर हुई है सुबह लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है वहीं ग्रामीणों की माने तो युवक आए दिन शराब के नशे में धुत रहता था। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर  शव कों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की गई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *