आज की ताजा खबर

ट्रांसफॉर्मर की कम क्षमता से उबल पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा, बिजली उपकेंद्र का घेराव

top-news

सताँव-रायबरेली। अटोरा बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र से जुड़े भंगरिया चिलौला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत आपूर्ति में लगातार हो रही बाधा को लेकर उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता कम होने के कारण क्षेत्र में नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपभोक्ता शिवकुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव में 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा है, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक है। इसी वजह से पूरे दिन बिजली सही ढंग से नहीं मिल पाती और बार-बार ट्रिपिंग होती रहती है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसडीओ से वार्ता की गई, जिस पर उन्होंने छह से सात दिन के भीतर अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया है।


वहीं, उपभोक्ता नाथू राम पाल ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ महीने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। हर 10 से 15 मिनट में बिजली ट्रिप हो जाती है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या से विभागीय अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।

भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हम सभी उपभोक्ता उच्च अधिकारियों के पास जाकर अपनी बात हो रखेंगे।

उपभोक्ताओं ने बताया कि एसडीओ ने शीघ्र समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *