आज की ताजा खबर

प्रयागराज में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लगी भीषण आग, धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी

top-news

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के महेवा खान चौराहा के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। बैंक के अंदर धुआं उठता देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और अन्य लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया।

बैंक से लगातार धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तत्काल पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है। आग से बैंक के अंदर कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। बैंक अधिकारियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *