आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बेला रोड बाईपास पर कार-ऑटो की भीषण भिड़ंत, वृद्धा की मौत, बेटी-नातिन समेत तीन घायल
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026
रोहित अवस्थी
बिधूना औरैया। बेला रोड बाईपास पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, नातिन और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मृतका की पहचान बिधूना निवासी भूरी देवी (70) पत्नी कुंवर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में उनकी बेटी मधु सिंह राजावत (40), नातिन श्वेता सिंह (22) तथा ऑटो चालक सत्येंद्र कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सैफई पहुंचने पर चिकित्सकों ने भूरी देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेला रोड बाईपास पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
सूचना पर पहुंची बिधूना कोतवाली पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
Gallery
Tags
Social Media
Related Posts
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगायी
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026

ई_पेपर







