आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026
पैनल चोरी के आरोप में पुलिस चौकी ले जाने के बाद प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, विधायक सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंचीं
आरिफ सिद्दीकी,अर्शयान अर्श
तिलहर-शाहजहांपुर। तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नबियापुर में 25 वर्षीय उमेश की पेड़ से लटकी मिली लाश के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने उमेश की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को निगोही रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन पांच आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही उमेश को कथित रूप से पीटने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंचीं और परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।
पैनल चोरी के आरोप में पुलिस चौकी ले जाने का आरोप
परिजनों के मुताबिक उमेश पर गांव के ही राममूर्ति और उसके बेटों सहित कुछ लोगों ने पैनल चोरी करने का आरोप लगाया था। परिवार का आरोप है कि इसी मामले में पुलिस सोमवार सुबह उमेश को उसके घर से पकड़कर विरसिंगपुर चौकी ले गई थी।
परिजनों का आरोप है कि चौकी में उमेश के साथ मारपीट की गई और उस पर पैनल चोरी करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि पुलिस ने उससे चोरी की बात कबूल कराई और रुपये देने की बात भी कही गई। परिवार का कहना है कि देर रात उमेश को छोड़ दिया गया था।
घर से निकलने के बाद भेजी रिकॉर्डिंग
परिजनों के अनुसार इसके बाद उमेश गुरुवार रात घर से निकल गया। कुछ समय बाद उसने अपने भाई के मोबाइल फोन पर एक रिकॉर्डिंग भेजी। परिजनों का दावा है कि रिकॉर्डिंग में उमेश ने गांव के पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया और उनके नाम भी बताए।
रिकॉर्डिंग मिलने के बाद परिवार के लोगों ने उमेश की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद गांव के उत्तर-पूर्व दिशा में खेत के पास एक पेड़ पर उमेश का शव फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।
हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
उमेश के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि उमेश की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
घटना की सूचना पर विरसिंगपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में तिलहर सीओ विदुश सक्सेना और कोतवाल प्रिंस शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
नामजद रिपोर्ट के बाद कराया पोस्टमार्टम
परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजन रिपोर्ट दर्ज किए बिना शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद मृतक के बड़े भाई सर्वेश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
अंतिम संस्कार से किया इनकार, सड़क पर रखा शव
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। करीब साढ़े दस बजे परिजन और ग्रामीण शव को लेकर निगोही रोड स्थित गर्रा नदी पुल पर पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और उमेश के साथ कथित रूप से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। उनका कहना था कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विधायक सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंचीं
जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तिलहर सीओ विदुश सक्सेना और कोतवाल प्रिंस शर्मा ने परिजनों से बातचीत की। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने परिजनों को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया।
चार आरोपित गिरफ्तार, एक की तलाश
सीओ विदुश सक्सेना ने बताया कि मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की भूमिका भी जांच के घेरे में
मामले में मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस चौकी में उमेश के साथ मारपीट किए जाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जाने से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की अभी जांच की जानी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
फिलहाल उमेश की मौत आत्महत्या थी या उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृतक की ओर से भेजी गई कथित रिकॉर्डिंग, घटनास्थल के साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
Gallery
Tags
Social Media
Related Posts
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगायी
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026

ई_पेपर







