आज की ताजा खबर

साइकिल रैली निकाल कर नशा मुक्त अभियान के तहत किया गया जागरूक

top-news

इकौना-श्रावस्तीl जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में स्काउट के छात्राओं ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली इकौना नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर नशा मुक्ति जन जागरूकता फैलाई इस दौरान आर बी वाजपेई ने कहा कि मनुष्य का जीवन अनमोल है।

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफलता तथा सुखी जीवन की आधारशिला हैं। किंतु आज समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर समस्या बन चुकी है।


तंबाकू, शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तथा अन्य मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी बुरा प्रभाव डालता है।

इसलिए नशा मुक्ति आज के समय की सबसे बड़ी सामाजिक आवश्यकता है। नशा मानव जीवन का शत्रु है।यह व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और खुशियों को नष्ट कर देता है।

हमें स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *