आज की ताजा खबर

न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम,विजेताओं को किया गया सम्मानित

top-news

श्रावस्ती। विकासखंड सिरसिया के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सिरसिया परिसर में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है।


उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथसाथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुहेलवा की कक्षा-7 की छात्रा कुमारी हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया की कक्षा-7 की छात्रा राधिना द्वितीय स्थान पर रहीं,जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय अहलादनगर की कक्षा-8 की छात्रा कुमारी अंशिका पाठक ने तृतीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ संकुल दिनेश कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं निष्पक्ष मूल्यांकन में निर्णायक मंडल के सदस्य दिनेश कुमार, मनीष कुमार, अशोक शाक्य, नीलेश कुमार, पूनम एवं रामचंदर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे और प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *