आज की ताजा खबर

10 से 14 अगस्त तक चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान

top-news

श्रावस्ती। जिले में 10 से 14 अगस्त तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को आंतों के कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजॉल की दवा निःशुल्क खिलाई जाएगी।

दवा स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्कूल न जाने वाले बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध कराई जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आयु के अनुसार दवा की खुराक दी जाएगी। बीमार या किसी अन्य दवा का सेवन कर रहे बच्चों को स्वस्थ होने के बाद एल्बेंडाजॉल दी जाएगी।


दवा शिक्षकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी में मौके पर ही खिलाई जाएगी।प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. वर्मा, डीपीएम राकेश गुप्ता बबीता बाजपेयी एवं अमित गुप्ता ने बताया कि एल्बेंडाजॉल सुरक्षित एवं प्रभावी दवा है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अभियान के दौरान अपने बच्चों को निर्धारित केंद्रों पर ले जाकर दवा अवश्य दिलाएं। किसी भी जानकारी के लिए 104 हेल्पलाइन तथा आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया जा सकता है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *