आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
श्रावस्ती जिला अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप; एसीएमओ की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026
यमराज छुट्टी पर गए हैं, अब स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम और सिस्टर ही यमराज हैं।" एसीएमओ
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मृतक नवजात के परिजनों ने इलाज के नाम पर रुपये मांगने,समुचित उपचार न देने और बाहर से महंगा इंजेक्शन मंगवाने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में एसीएमओ की विवादित टिप्पणी ने पूरे प्रकरण को और तूल दे दिया है।जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनीपुर मजरा जमुनहा निवासी शिवशंकर सिंह की पत्नी बीरपाल कौर ने गुरुवार को सीएचसी इकौना में पुत्र को जन्म दिया। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के एसएनसीयू वार्ड में रेफर किया गया,जहां देर रात उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान उनसे 2500 रुपये की मांग की गई। आर्थिक तंगी का हवाला देने पर उन्होंने 500 रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद नवजात का समुचित उपचार नहीं किया गया। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने बाहर से लगभग 500 रुपये का इंजेक्शन मंगवाया, लेकिन बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। परिजनों का यह भी कहना है कि नवजात की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों ने उस पर्ची को वापस लेने की कोशिश की, जिस पर इंजेक्शन बाहर से लिखकर मंगाया गया था।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पर दवा की पर्ची भी अस्पताल प्रशासन ने अपने पास रख ली। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध वसूली और लापरवाही के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसीएमओ की टिप्पणी बनी विवाद का कारण
मामले में जब एसीएमओ डॉ. केके.वर्मा से नवजात की मौत और परिजनों के आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कथित रूप से कहा, यमराज छुट्टी पर गए हैं, अब स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम और सिस्टर ही यमराज हैं।" इस टिप्पणी के बाद परिजनों और लोगों में नाराजगी बढ़ गई। नवजात की मौत पर संवेदना व्यक्त करने के बजाय इस तरह की टिप्पणी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।फिलहाल मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच या कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि परिजनों के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा हो सकता है। वहीं एसीएमओ की टिप्पणी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
Gallery
Tags
Social Media
Related Posts
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगायी
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026

ई_पेपर







