आज की ताजा खबर

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, स्वास्थ्य उपकेन्द्र की जमीन पर टीन शेड डालकर कब्जा

top-news

जमुनहा-श्रावस्ती ।विकास क्षेत्र जमुनहा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में थाना हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने 5 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है।

राजस्व लेखपाल अभिषेक जायसवाल ने तहरीर में बताया कि श्रेणी 5.1 की सरकारी भूमि पर अन्नपूर्णा भवन व स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण प्रस्तावित है।


लेकिन गांव के जैनुल, लिलहरे, रफीक, हरी राम पुत्र लखन, फेरन पुत्र सन्तन व मोलहे पुत्र सन्तन समेत अन्य लोगों ने रातोरात टीन शेड व छप्पर डालकर भूमि पर अस्थायी कब्जा कर लिया।

लेखपाल का आरोप है कि मना करने पर अभद्रता करते हुए स्थलीय सर्वे भी नहीं करने दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व BNS की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना को सौंपी गई है। सरकारी भूमि के नाम से श्रेणी 5.1 के अन्तर्गत नवीन परती दर्ज है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *