आज की ताजा खबर

हरिपुर रेंज में शिकार की साजिश नाकाम: फंदा लगाते 4 आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

top-news

शोएब खान

पूरनपुर-पीलीभीत। वन क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह हरिपुर रेंज के जंगलों में अवैध शिकार की कोशिश को नाकाम करते हुए वन टीम ने चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ा

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया। कि शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान हरिपुर रेंज के जंगल में कुछ संदिग्धों द्वारा शिकार की नियत से जाल बिछाने की सटीक सूचना मिली। सूचना मिलते ही वनकर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए संबंधित इलाके की घेराबंदी की और चारों अभियुक्तों को वन्यजीवों के शिकार हेतु फंदा लगाते समय मौके पर ही धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत राय पुत्र अधीर राय, असीत ढाली पुत्र रंजन ढाली, विद्युत शील पुत्र विनय शील तथा अमित सरकार पुत्र भोला सरकार सभी निवासी गढ़ चंदिया, हजारा बंगाली कॉलोनी, पीलीभीत के रूप में हुई है। वन विभाग द्वारा चारों अभियुक्तों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *