आज की ताजा खबर

विधायक के बाद अब साइबर ठगों के निशाने पर डिप्टी सीवीओ, बेटे पर फर्जी केस का डर दिखाकर मांगे 50 हजार

top-news

एआई तकनीक से बेटे की आवाज निकालकर की ठगी की कोशिश, अलर्ट अधिकारी ने रिकॉर्ड की कॉल

शोएब खान

बीसलपुर -पीलीभीत। क्षेत्र में साइबर ठगों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय विधायक को धमकाने के बाद अब शातिर ठगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में बीसलपुर में तैनात डिप्टी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार को शिकार बनाने का प्रयास किया गया।

डिप्टी सीवीओ के मोबाइल पर +92 (पाकिस्तान का कंट्री कोड) सीरीज के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनका बेटा दुष्कर्म के गंभीर मामले में पकड़ा गया है।


ठगों ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर बेटे की हूबहू आवाज में रोने की रिकॉर्डिंग भी सुनाई और मामला तुरंत रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने की मांग की। हालांकि, डॉ. योगेंद्र ने सतर्कता और सूझबूझ से काम लिया, पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली और कोई रकम ट्रांसफर नहीं की।

इसके अलावा, नगर के रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कॉलेज के कर्मचारी राजेश कुमार के पास भी 15 हजार रुपये का फर्जी क्रेडिट मैसेज भेजकर पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया गया।

थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा । कि पुलिस, सीबीआई या सरकारी अधिकारी के नाम पर डर दिखाकर पैसे मांगने वाली फर्जी कॉल से बिल्कुल न घबराएं।

किसी भी दबाव में आए बिना परिजनों से पुष्टि करें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *