आज की ताजा खबर

बीसलपुर के बरसिया में खेत में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

top-news

खांडेपुर निवासी 32 वर्षीय मंदबुद्धि सुबोध के रूप में हुई पहचान; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

शोएब खान

बीसलपुर-पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसिया में शुक्रवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने बरसिया गांव स्थित पूर्व प्रधान बुद्धपाल के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


सूचना पर पहुंची बीसलपुर पुलिस ने जब शिनाख्त की कोशिश की, तो मृतक की पहचान खांडेपुर निवासी 32 वर्षीय सुबोध पुत्र सुरेश पाल के रूप में हुई।

स्थानिय ग्रामीणों ने बताया कि सुबोध मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे अक्सर दौरे भी पड़ते थे। गांव में उसका कोई सगा परिजन नहीं रहता है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया। कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *