आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर में नमकीन कारखाने का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी, 30 पीपा रिफाइंड समेत माल ले गए चोर

top-news

अमरीक सिंह

सुबह कारखाना पहुंचने पर टूटा मिला गेट का ताला, बेसन-मैदा के कट्टे और तौल कांटा भी गायब

जलालाबाद, शाहजहांपुर। कोतवाली जलालाबाद क्षेत्र में चोरों ने एक नमकीन कारखाने को निशाना बनाकर करीब 1.30 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। कारखाना संचालक की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला गोपालनगर निवासी अंकित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कारखाना ग्राम मालूपुर स्थित बरेली रोड पर शेर-ए-पंजाब ढाबे के पीछे है। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह कारखाना बंद कर घर चले गए थे।


शुक्रवार सुबह जब वह कारखाने पर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था और कई जरूरी सामग्री गायब थी।

30 पीपा रिफाइंड और 22 कट्टे भी ले गए

पीड़ित के मुताबिक चोर कारखाने से 30 पीपा रिफाइंड, 12 कट्टा बेसन, 10 कट्टा मैदा और एक तौल वाला कांटा चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है।

अंकित गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *