आज की ताजा खबर

झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग का आज हुआ भूमि पूजना

top-news

अजय श्रीवास्तव

बलरामपुर जनपद बलरामपुर के विधानसभा क्षेत्र सदर अंतर्गत बलरामपुर- श्रावस्ती- बहराइच NH 730 पर गोंडा बलरामपुर रेलवे मार्ग (रेलवे क्रॉसिंग) पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन समारोह एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर में संपन्न हुआ भूमि पूजन सदर विधायक पलटू राम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ किया गया 

इस अवसर पर सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र वासियों की लंबी समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी, रेलवे उपगामी सेतु (ओवर ब्रिज) के निर्माण से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा नागरिकों को सुरक्षित सुगामी और निर्वाण अवगमन की सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक आवश्यकताओं तक पहुंचाने और अधिक आसानी होगी। 


कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह (धीरू) उत्तर प्रदेश राज्य सेतू निगम के अधिकारी जनप्रतिनिधि गण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश राज्यसेतु निगम लिमिटेड द्वारा निर्मित की जाने वाली यह परियोजना लगभग 1.13 किलोमीटर लंबी है जिसकी स्वीकृति लागत लगभग 292.21 करोड़ है परियोजना के लिए प्रथम चरण में 90 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। 

सेतू निर्माण पूर्ण होने के उपरांत राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित तेज व निर्वाण होगा तथा रेलवे फाटक बंद रहने के कारण होने वाली आवश्यक अनावश्यक प्रतीक्षा और जाम की समस्या का अस्थाई समाधान होगा ।

भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के साथ एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक आवश्यता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी कार्य निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता सुरक्षा मानव को तथा तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि जनपद वासियों को एक टिकाऊ एवं आधुनिक आधारभूत संरचना उपलब्ध हो सके ।

यह रेल उदगमी सेतु न केवल यातायात व्यवस्था को सिद्ध करेगी बल्कि जनपद बलरामपुर के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा परियोजना पूर्ण होने की बात बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच एवं आसपास के क्षेत्र के लाखों नागरिकों को  प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा यह माल वाहक एवं सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सम्मिलित रहे ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *