आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026
प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को तहसील पट्टी क्षेत्र के बंधवा बाजार स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने का मामला सामने आने पर उसके प्रतिष्ठान एवं गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह अपने कार्यालय के कर्मचारी ध्रुव कुमार प्रजापति के साथ किसान बनकर मेसर्स मातासरन खाद बीज भंडार पहुंचे। उन्होंने विक्रेता से यूरिया उर्वरक खरीदने की इच्छा जताई, जिस पर विक्रेता ने प्रति बोरी यूरिया का मूल्य 340 रुपये बताया।
इसके बाद उप कृषि निदेशक ने अपना वास्तविक परिचय देते हुए प्रतिष्ठान का विस्तृत निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री की शिकायत सही पाई गई। साथ ही प्रतिष्ठान पर उपलब्ध उर्वरक का भौतिक स्टॉक पीओएस मशीन में दर्ज विवरण से अलग पाया गया।
गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए संबंधित प्रतिष्ठान एवं गोदाम को मौके पर ही सील कर दिया गया। जिलाधिकारी की अनुमति के उपरांत संबंधित विक्रेता के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अधिकांश उर्वरक विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर जिला कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री, अनिवार्य टैगिंग में अनियमितता अथवा अन्य शिकायतें सही पाई जाएंगी, वहां तत्काल दुकान सील करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराकर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि उर्वरकों की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित मूल्य एवं नियमों के अनुरूप ही करें, ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न न हो।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
Gallery
Tags
Social Media
Related Posts
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगायी
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026

ई_पेपर







