आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
प्रतापगढ़ की रीतू देवी ने बकरी पालन से बढ़ाई आय, अब गांव के लिए बनीं प्रेरणा
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं पशुपालन आधारित योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी जनपद प्रतापगढ़ के विकास खंड शिवगढ़ के ग्राम विशम्भरपुर (बाबूपट्टी) की निवासी रीतू देवी की है, जिन्होंने सरकार से बकरी पालन योजना का लाभ लेकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गईं।
कक्षा 5 तक शिक्षित रीतू देवी के सामने परिवार की आय बढ़ाने की चुनौती थी। सीमित संसाधनों के कारण उनके लिए स्वरोजगार शुरू करना आसान नहीं था। इसी दौरान उन्हें पशुपालन विभाग द्वारा संचालित बकरी पालन योजना की जानकारी मिली। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के लिए आवेदन किया और पात्र पाए जाने पर उन्हें कुल 60 हजार रुपये की परियोजना का लाभ मिला। इसमें उन्होंने केवल 6 हजार रुपये का स्वयं का अंशदान किया, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से 54 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया गया।
योजना के अंतर्गत रीतू देवी ने पांच बकरियां और एक बकरा खरीदकर अपने बकरी पालन व्यवसाय की शुरुआत की। मेहनत, नियमित देखभाल और पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन के कारण उनका छोटा-सा प्रयास आज एक सफल स्वरोजगार का रूप ले चुका है।
वर्तमान में उनके फार्म पर 6 बकरियां और 4 स्वस्थ बच्चे हैं, जिससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और भविष्य के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। रीतू देवी बताती हैं कि यदि उन्हें सरकार की यह सहायता न मिली होती, तो इतना बड़ा कार्य शुरू करना संभव नहीं था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता और पशुपालन विभाग के सहयोग ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। आज बकरी पालन उनके परिवार की नियमित आय का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है और वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं।
रीतू देवी की सफलता का प्रभाव केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं रहा। उनकी मेहनत और सफलता को देखकर गांव और आसपास के क्षेत्र के 10 अन्य लोगों ने भी चालू वित्तीय वर्ष में बकरी पालन का कार्य शुरू किया है। इससे गांव में स्वरोजगार के प्रति नई सोच विकसित हुई है और ग्रामीणों का विश्वास सरकारी योजनाओं पर और अधिक मजबूत हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। रीतू देवी की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि यदि सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र तक पहुंचे और लाभार्थी पूरी लगन से कार्य करे, तो छोटे से प्रयास से भी बड़ा परिवर्तन संभव है।
आज रीतू देवी न केवल एक सफल पशुपालक हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक भी बन चुकी हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
Gallery
Tags
Social Media
Related Posts
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगायी
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026

ई_पेपर







