आज की ताजा खबर

भारी बारिश के चलते 100 वर्ष कच्चा पुराना मकान गिरा 6 लोग बाल बाल बच्चे, रानीगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम

top-news

रानीगंज प्रतापगढ़। ग्रामसभा हरनाहपुर ( पंडित का पुरवा) की निवासी रिंकी मिश्रा पत्नी स्वर्गीय पुष्पराज रात में खाना बना रही थी ठीक उसी समय घर में कुछ गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। जिसे सुनकर तत्काल वह अपने बच्चों को लेकर घर के बाहर निकल गई।

जैसे ही वह घर के बाहर निकली ठीक उसी समय 100 वर्ष पुराना कच्चा मकान भर भरा कर धराशाई हो गया। यदि वह समय रहते अपने बच्चों को बाहर निकलने में सफल नहीं होती तो शायद कोई बड़ा हादसा या अनहोनी हो सकती थी। रिंकी मिश्रा के पति का 5 वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो चुका है।


मकान गिरने से घर में रखा हुआ सारा सामान दब चुका है। यहां तक की भोजन के लाले पड़ चुके हैं। रिंकी मिश्रा द्वारा रो-रो कर बताया गया कि आज तक सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कोई आवासीय सुबिधा नहीं मिल पाई है।

ऐसी दशा में चार बच्चियों के साथ-साथ अपने ससुर को कहां लेकर जाएं। ऐसी दशा में रिंकी मिश्रा अपने आप को बेसहारा व अनाथ महसूस कर रही हैं।

ऐसे में सवाल या उठना है कि आज तक ऐसे गरीबों को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास क्यों नहीं मिल सका और कौन इसका जिम्मेदार होता है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *