आज की ताजा खबर

लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, प्रतापगढ़ के चुनाव संपन्न

top-news

शकील अहमद और बृजेश कुमार सेन बारी-बारी से संभालेंगे जिलाध्यक्ष की कमान।

प्रतापगढ़। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा प्रतापगढ़ का चुनाव प्रांतीय नेतृत्व व चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री जे.पी. पांडे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर बाजपेई, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यजीत सिंह एवं क्षेत्रीय महामंत्री राहुल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।


पूरी चुनाव प्रक्रिया कौशांबी के जनपद अध्यक्ष व मंत्री, प्रयागराज के जनपद अध्यक्ष तथा फतेहपुर के जिला मंत्री की देखरेख में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई।

चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिले, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्रथम वर्ष के लिए शकील अहमद और द्वितीय वर्ष के लिए बृजेश कुमार सेन को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं पवन कुमार जिला मंत्री पद पर विजयी रहे, जबकि कार्यकारिणी के अन्य सभी पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम आते ही कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *