आज की ताजा खबर

बी-पैक्स रतासों में उर्वरक वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

top-news

सलोन-रायबरेली। नवगठित बी-पैक्स रतासों में उर्वरक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक लि. रायबरेली के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर अध्यक्ष  विवेक विक्रम सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, बीज एवं अन्य कृषि सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


उन्होंने बताया कि उनके सतत प्रयासों से बी-पैक्स धरई तथा सहकारी क्रय-विक्रय समिति लि. सलोन को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर उड़द एवं मूंग खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाए जाने की स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा तथा उन्हें दूर-दराज के क्रय केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक लि. रायबरेली के सचिव महाप्रबंधक/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अपर जिला सहायक विकास अधिकारी (सलोन)  विजय कुमार मिश्र, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) सलोन नीलमणि पाण्डेय, बी-पैक्स रतासों के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह भदौरिया, बी-पैक्स धरई के अध्यक्ष रामसुंदर तिवारी, बी-पैक्स मोहनगंज के अध्यक्ष सुशील सिंह, बी-पैक्स प्यारेपुर करहिया के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, सहकारी क्रय-विक्रय समिति लि. सलोन के उपाध्यक्ष लालजी यादव, सहकारी संघ के अध्यक्ष  माधव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश शुक्ल, देवीशरण मिश्र तथा बी-पैक्स धरई के सचिव ध्यानेंद्र सिंह भदौरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *